2020 की ''मोस्ट प्रोमिसिंग न्यू कमर'' बनीं पायल घोष, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी

12/14/2020 12:00:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह (ICMEI) ने एक्ट्रेस पायल घोष को 2020 की मोस्ट प्रोमिसिंग न्यू कमर चुना है। कोरोना के चलते अवार्ड फंक्शन ऑन लाइन आयोजित किया गया। लेकिन ICMEI के अधिकारियों ने पायल घोष से खुद मिलकर उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। अब हाल ही में पायल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। 

 

पायल घोष ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा '' इस अवाॅर्ड के लिए सेक्रेटरी अशोक त्यागी और चेयरमैन राजीव चौधरी जी का धन्यवाद। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल यह फंक्शन ऑनलाइन आयोजित हुआ है।'' इन तस्वीरों में पायल घोष अवॉर्ड लेते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं।  फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

बता दें बीते दिनों पायल घोष अनुराग कश्यप से विवादों के चलते खूब सुर्खियों में रहीं। सितंबर के महीने एक्ट्रेस डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे और सरकार से न्याय की मांग की थी। लेकिन अनुराग ने एक्ट्रेस के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था और इसे उनके खिलाफ साजिश बताया था। 

 


 

suman prajapati