अनुराग कश्यप पर कार्रवाई न होने से खफा पायल घोष, बोलीं-''मैं मर जाऊं क्या,फिर कोई एक्शन होगा''

12/22/2020 11:09:32 AM

मुंबई: एक्ट्रेस से पाॅलिटिशन बनीं पायल घोष ने सितंबर में डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर  यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पायल ने वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इसके बाद अनुराग कश्यप को थाने में बुलाकर पूछताछ भी की थी। लेकिन पायल अभी भी पुलिस की जांच से खुश नहीं हैं। हाल ही में पायल ने ट्वीट कर पुलिस पर केस की जांच में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।

 

 

पायल ने ट्वीट कर लिखा-'अब 4 महीने हो गए हैं लेकिन मेरे सबूत दिए जाने के बाद भी अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। क्या मुझे जांच आगे बढ़ाने के लिए मरना होगा?'

पायल ने अपने अगले ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा-'अब काफी वक्त बीत चुका है लेकिन मुंबई पुलिस ने अपना बेस्ट नहीं दिया है। मेरी दिल से प्रार्थना है। यह एक महिला का मामला है और हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं।'

 

बता दें कि पायल ने सिंतबर में ट्वीट पर अनुराग कश्यप पर कई सनखनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि साल 2013 में अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर यौन शोषण किया था। हालांकि 1 अक्टूबर 2020 को अनुराग ने पुलिस की पूछताछ में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। अनुराग कश्यप ने पूछताछ के दौरान बताया कि पायल घोष जिस घटना की बात कर रही हैं उस समय वह अपनी फिल्म के काम से श्रीलंका में थे।
 

Smita Sharma