एक्ट्रेस पायल घोष के सपोर्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग, अनुराग कश्यप के खिलाफ मांगी लिखित शिकायत

9/20/2020 8:32:31 AM

मुंबई: बॉलीवुड में जारी बहस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर हाल ही एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पहले जहां एक्ट्रेस ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बड़ा खुलासा किया था।

PunjabKesari

वहीं अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी। पायल की शिकायत पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

PunjabKesari

महिला आयोग के अलावा इंडस्ट्री की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत में भी इस मुद्दे में अपनी राय रखी। पायल घोष की शिकायत पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'आप अपनी विस्तृत शिकायत हमें भेज सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले पर ध्यान देगा।'

 

PunjabKesari

क्या कहा था पायल घोष ने 

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए लिखा- 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मदद कीजिए।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो पायल घोष ने फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ काम किया था। इसके अलावा पायल स्टार प्लस के पाॅपुलर शो  साथ निभाना साथिया में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News