पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर  लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, भड़की कंगना रनौत बोली '' गिरफ्तार करो''

9/20/2020 9:17:05 AM

मुंबई: निर्देशक अनुराग कश्यप इंडस्ट्री के उन लोगों में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।  यही वजह है जो बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ट्विटर पर इन दिनों अनुराग कश्यप और कंगना रनौत के बीच जबानी जंग देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

इसी बीच अनुराग कश्यप मुश्किलों में फंस गए हैं। कुछ समय पहले ही बाॅलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा दिए हैं। इस बात का खुलासा पायल घोष ने सोशल मीडिया पर किया है।

PunjabKesari

अनुराग कश्यप के बारे में बात करते हुए पायल घोष ने लिखा- 'अनुराग कश्यप मेरे साथ जोर जबरदस्ती कर चुके हैं उन्होंने मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया था। नरेंद्र मोदी जी कृपया अनुराग कश्यप के खिलाफ सख्त कार्यवाही कीजिए।

PunjabKesari

देश को भी पता चलना चाहिए कि एक क्रिएटिव दिमाग के पीछे एक राक्षस छिपा है। मुझे पता है कि अनुराग कश्यप मुझे नुकसान भी पहुंचा सकता है। मेरी जान खतरे में है। पलीज मेरी मदद कीजिए।'

PunjabKesari

 

जैसे ही पायल घोष का ये ट्वीट सोशल मीडिया तो लोग उनके सपोर्ट में आ गए।  कंगना रनौत से लेकर महिला आयोग तक हर कोई अनुराग कश्यप की आलोचना कर रहा है।  सोशल मीडिया पर तो अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी तक की मांग उठ गई।  खुद कंगना रनौत ने सरकार से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की गुजारिश की है।  कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हर आवाज की अहमियत होनी चाहिए। अनुराग कश्यप को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेना चाहिए।' इसके साथ ही कंगना #MeToo और #ArrestAnuragKashyap हैशटेग भी शेयर किए हैं।

PunjabKesari


राष्ट्रीय महिला आयोग रेखा ने भी किया सपोर्ट

महिला आयोग रेखा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा-पायल घोष आप अपनी शिकायत मुझे मेल कर सकती हैं। उसको बाद महिला आयोग इस मामले को संभाल लेगा। रेखा शर्मा के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए पायल ने लिखा-  'मैं जल्द ही आपको मेल करुंगी। मदद करने के लिए धन्यवाद...।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News