''यहां कोई रेप नहीं करता, बस चांस मारने की कोशिश करते हैं'', पायल घोष का 2 साल पुराना ट्वीट वायरल

9/21/2020 5:45:17 PM

मुंबई. बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पायल ने अनुराग पर मीटू का आरोप लगाया है। पायल के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। हालांकि अनुराग ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है। इसी बीच हाल ही में पायल का अक्टूबर साल 2018 का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग उनपर ही सवाल उठा रहे हैं।


वायरल ट्वीट में पायल ने लिखा- 'यहां कोई रेप नहीं करता है। वह चांस मारने की कोशिश करते हैं, अगर आप कंफर्टेबल नहीं हैं तो आगे बढ़ जाइए। इतना ड्रामा बनाने की जरूरत नहीं हैं।' पायल के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट जमकर शेयर किया जा रहा है और उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


वहीं पायल ने ये भी कहा है-वह सोमवार को अनुराग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं। अनुराग ने भी अपनी वकील के जरिए अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है-वह इन आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। अनुराग पर लगे इन आरोपों के बाद उनकी दोनों एक्स वाइफ और बॉलीवुड के अनेक स्टार्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं।


बता दें कि मीडिया से बात करते हुए पायल ने कहा था कि वह 5 साल पहले अनुराग से मिलने उनके घर पर गई थीं। अनुराग ने वहां पर उनके साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश की थी। इस आरोप के बाद पायल के सपोर्ट में कंगना रनौत सामने आई हैं।

Smita Sharma