दुल्हन बनीं इंडियन आइडल 12 विनर पवनदीप राजन की बहन, शादी में पहुंची अरुणिता कांजीलाल,फैमिली के साथ निभाईं रस्में

2/9/2022 7:59:50 AM

मुंबई: सिंगिग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की बॉन्डिंग हर कोई जानता है। हालांकि पिछले दिनों दोनों के बीच खटास की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब सबकुछ ठीक नजर आ रहा है। हाल ही में अरुणिता कांजीलाल पवनदीप राजन की बहन की शादी में पहुंची जो उत्तराखंड थी।

PunjabKesari

अरुणिता न सिर्फ वो शादी में पहुंची बल्कि उन्होंने शादी में पहुंचकर रस्में भी निभाई। इस दौरान की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हल्दी के दौरान वह पीले सूट में नजर आईं।

PunjabKesari

उन्होंन पवनदीप की बहन को हल्दी लगाई। दोनों ने साथ में पोज दिए। 

PunjabKesari

पवदीप की बहन की जयमाल के लिए एंट्री के वक्त भी अरुणिता दुलहन के साथ थीं। पवनदीप फूलों का चादर लेकर चल रहे थे। संगीत के वक्त पवनदीप ने गाना गाया। अरुणिता उनके साथ थीं। वहीं कहीं-कहीं अरुणिता दुलहन का शॉल ठीक करती भी दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PawandeepXArunita (@_arudeepxshine_)

पवनदीप और अरुणिता ने मिलकर शादी में परफोर्म भी किया है। दोनों एक ही माइक से गा रहे हैं और इस वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री जबरदस्त लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arunita Pawandeep (@_pawandeepxarunita)

अरुणिता और पवनदीप की दोस्ती इंडियन आइडल 12 के दौरान काफी सुर्खियों में रही। उनके फैन्स को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और उनके अफेयर की खबरें भी उड़ीं। इन खबरों पर अरुणिता की फैमिली की नाराजगी की खबरें भी थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by love and friendship ❣️❣️ (@arudeepxlove143)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News