अरुणिता कांजीलाल का हाथ थाम लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए पवनदीप राजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
3/1/2022 12:16:13 PM

मुंबई. 'इंडियन आइडल 12' में पवनदीप राजन की सिगिंग को खूब पसंद किया गया था। पवनदीप इस शो के विनर बने थे। पवनदीप के साथ अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। दोनों के बीच रोमांस की खबरें भी सामने आती रहती हैं। अब दोनों को लंदन में स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पवनदीप व्हाइट जैकेट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। कैप से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं अरुणिता क्रीम लॉन्ग कोट में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की हुई है। ओपन हेयर्स से अरुणिता ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों हाथों में हाथ डाल कर लंदन की सड़कों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें हाल ही में अरुणिता पवनदीप की बहन की शादी में भी शामिल हुई थी। अरुणिता सारी रस्में भी निभाती नजर आई थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न