दो अबॉर्शन.. गाली गलौच.. भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप,पहली वाइफ ने शादी के कुछ समय बाद लगा ली थी फांसी

4/29/2022 11:24:04 AM

मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियां बटोरने वाले पवन सिंह की शादीशुदा लाइफ में तनाव चल रहा है।  उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भी रिश्ते बेहतर नहीं हैं।

PunjabKesari

एक्टर ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करके सबको हैरान कर दिया है। जहां एक तरफ एक्टर ने तलाक की अर्जी दाखिल की हैं। वहीं दूसरी तरफ पत्नी ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि एक्टर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करते थें।इतना ही नहीं उन्होंने दो बार अबॉर्शन भी करवाया। 

PunjabKesari

26 मई को सुनवाई

वहीं गुरुवार को फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की तारीख थी। जिसमें वे तो नहीं पहुंचे लेकिन पत्नी आई थी। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।पवन सिंह की पत्नी ज्योति काफी समय से अपने मायके में रह रही हैं। उन्होंने अंतरिम भरण पोषण भत्ते के रूप में 3.5 लाख प्रतिमाह देने के लिए आवेदन दाखिल है। 

PunjabKesari

बता दें कि पवन की शादीशुदा जिंदगी हमेशा विवादों में रही। इससे पहले पवन सिंह साल 2014 में नीलम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों शादी के तुरंत बाद मुंबई शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शादी के केवल छह महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी।

PunjabKesari

नीलम ने फांसी लगाई थी। इस सुसाइड की वजह पवन सिंह का व्यस्त रहना बताया जाता है। वह नीलम को समय नहीं दे पाते थे, जिसकी वजह से वह तनाव में रहने लगी थीं। इसके बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, लेकिन सबसे चर्चा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का अफेयर रहा। लिंकअप की खबरों के बीच पवन सिंह ने ज्योति नामक लड़की से दूसरी शादी कर ली और अब एक्टर उनसे तलाक लेने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News