कोरोना की चपेट में आए साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण, एक्टर ने खुद को फार्महाउस में किया क्वारंटाइन

4/17/2021 10:54:13 AM

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर तो कोरोना का कहर बरस ही रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी इसके केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने खुद को अपने फार्महाउस में क्वारंटाइन कर लिया है।


पहले पवन को लेकर खबर आई कि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन बाद में उनकी टीम ने इस बात की पुष्टि की वह कोरोना पॉजिटिव हैं। पवन तिरुपति पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद 3 अप्रैल को हैदराबाद से लौटे थे। उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई तो सलाह पर उन्हें कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट निगेटिव आई थी। फिर भी डॉक्टर्स की सलाह पर पवन ने खुद को फार्महाउस में क्वारंटाइन कर लिया। फिर दो दिन बाद टेस्ट कराने के बाद अब वह कोरोना पॉजिटिव आए हैं। फार्महाउस पर एक्टर का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एक्टर ने खुद भी स्टेटेमेंट जारी कर बताया कि 'मैं ठीक हूं और स्थिति अच्छी है। मैं इससे लड़ूंगा और बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा।' फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में पवन की फिल्म 'वकील साब' रिलीज हुई थी। 9 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वेणु श्रीराम ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।  

Content Writer

Parminder Kaur