पवन कल्याण के खिलाफ विवादित बयान सुन भड़के फैंस,पोसानी कृष्णा मुरली पर की हमले की कोशिश

9/29/2021 5:22:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मों स्टार्स को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। वो रियल लाइफ में उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटड नजर आते हैं। वहीं कब लोग छोटी सी गलती के लिए स्टार्स के प्रति आक्रमक हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर और राजनेता पवन कल्याण के फैंस ने एक्टर और निर्माता पोसानी कृष्णा मुरली पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के चलते मामला ज्यादा बढ़ नहीं पाया।

 


क्या है मामला
दरअसल, पोसानी ने हाल ही में पवन कल्याण पर उस बात को लेकर निशाना साधा था जब एक्टर ने अपने एक बयान में आंध्र प्रदेश के मंत्रियों पर जुबानी हमला करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। पवन की आपत्तिजनक भाषा का विरोध करते हुए पोसानी ने कहा कि, 'चिंरजीवी कभी भी अपनी सीमा पार नहीं करते थे और हमेशा अपनी बात करने के लिए सही शब्दों का चयन करते थे लेकिन पवन कल्याण द्वारा मंत्रियों की जिस तरह से आलोचना की गई और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ वो गलत है'। 

 

 


साथ ही पोसानी ने पंजाब से संबंध रखने वाली उस एक्ट्रेस का भी जिक्र किया जिसने इंडस्ट्री के एक दिग्गज पर उसे गर्भवती बनाने और धोखा देने के आरोप लगाया था। उन्होंने कहा- 'पवन कल्याण कहते हैं कि फिल्मों में वो अपने डायलॉग्स के जरिए महिलाओं का सम्मान करते हैं। हम आपको टास्क देते हैं। कृपया इसे करिए। पंजाब से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से सपने लेकर लड़की आई। वो हीरोइन बनना चाहती थी। इंडस्ट्री के एक बड़े आदमी ने उससे करियर बनाने का वादा किया। उसके साथ समय बिताए और फिर उस प्रेग्नेंट कर दिया। इसके बाद उसने इस लड़की को गर्भपात कराने को कह दिया। पोसानी ने कहा कि अगर आपमें दम है तो इस मुद्दे की सीबीआई जांच की मांग कीजिए'।


पोसानी की ऐसी बाते सुनकर पवन कल्याण के फैंस भड़क गए और उन पर हमला करने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस के रहते वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने पोसानी की गाड़ी को वहां से सुरक्षित निकाला। 


पुलिस ने हमलावरों को अंदर नहीं जाने दिया और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Content Writer

suman prajapati