प्यार की बौछारः बहन पर्णलेखा ने दीदी पत्रलेखा के लिए लिखा खास नोट-''365 दिनों में से हम 364 दिन लड़ते हैं, जो 1 दिन बचता है...

11/28/2021 11:47:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राजुकमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। चंडीगढ़ में कपल की धूमधाम से शादी हुई है। न्यूलीवेड कपल को अब तक दोस्तों और शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है। वहीं पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने उनके लिए एक खास नोट लिखा है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 


पर्णलेखा ने दीदी पत्रलेखा संग दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- "365 दिनों में से, पत्रा और मैं 364 दिनों तक लड़ते हैं और जो 1 दिन बचता है उसी में हम एक दूसरे पर 364 दिनों का प्यार अपने दिलों में रखा था, उस सब की बौछार कर देते हैं। वह मुझे कैसे देखती है। बदले में, मैं बस प्रार्थना करती हूं कि मेरी सारी खुशी और शांति उनकी हो जाए और उनका सारा दर्द मेरा हो जाए।”

 

पत्रलेखा की बहन ने आगे लिखा- हम एक जैसे दिखते हैं; हम एक जैसे लगते हैं। हमारे पास एक ही ट्रिगर हैं; हम केवल 4 साल से अलग हुए जुड़वा बच्चे हैं। मेरी बहन, गोल्डी, आप अंदर से एक खूबसूरत इंसान हैं। एक सुंदर दुल्हन बनी। पापा मान गए!

 

शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों बहनें एक जैसी दिख रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने एक दूसरे को कसकर लगे लगाया हुआ है और दूसरी में दोनों एक दूसरे को लिपकिस करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati