व्हाइट गाउन...शर्मो हया का पर्दा...पत्रलेखा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, पतिदेव राजकुमार ने लुटाया दिल खोलकर प्यार

11/24/2021 5:43:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को   चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल लगातार अपनी आउटिंग और फोटोज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में पत्रलेखा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जो सोशल साइट पर आते ही तेजी से वायरल होने लग गई है।


पत्रलेखा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

इस लुक को उन्होंने स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया है और नेट दुपट्टा का घूंघट निकाला हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

ओलऑवर लुक में राजकुमार की पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लुक को कंप्लीट करते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त अदाएं दिखा रही हैं। पत्रलेखा के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


वहीं पत्रलेखा की इस फोटो पर उनके पतिदेव राजकुमार ने भी कमेंट करते हुए लिखा- 'माय(मेरी)'. इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली एक इमोजी भी बनाई है।


बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे संग शादी रचाई है। दोनों की शादी चंडीगढ़ में काफी धूम-धाम से हुई थी। हालांकि अब राजकुमार अपनी दुल्हनिया को मायानगरी यानि मुंबई में लेकर आ गए हैं।

 

Content Writer

suman prajapati