व्हाइट गाउन...शर्मो हया का पर्दा...पत्रलेखा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, पतिदेव राजकुमार ने लुटाया दिल खोलकर प्यार
11/24/2021 5:43:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल लगातार अपनी आउटिंग और फोटोज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में पत्रलेखा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जो सोशल साइट पर आते ही तेजी से वायरल होने लग गई है।
पत्रलेखा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं।
इस लुक को उन्होंने स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया है और नेट दुपट्टा का घूंघट निकाला हुआ है।
ओलऑवर लुक में राजकुमार की पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लुक को कंप्लीट करते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त अदाएं दिखा रही हैं। पत्रलेखा के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं पत्रलेखा की इस फोटो पर उनके पतिदेव राजकुमार ने भी कमेंट करते हुए लिखा- 'माय(मेरी)'. इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली एक इमोजी भी बनाई है।
बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे संग शादी रचाई है। दोनों की शादी चंडीगढ़ में काफी धूम-धाम से हुई थी। हालांकि अब राजकुमार अपनी दुल्हनिया को मायानगरी यानि मुंबई में लेकर आ गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर