पत्रलेखा ने भी सिंदूर से भरी थी पति राजकुमार की मांग, सोशल मीडिया पर छाया कपल की शादी का खूबसूरत वीडियो

11/23/2021 11:50:37 AM

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने चंडीगढ़ में शादी की थी। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। कपल की शादी का सेलिब्रेशन अभी तक चल रहा है। हाल ही में दोनों ने पजामा पार्टी की थी, जिसमें राजकुमार और पत्रलेखा दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। अब राजकुमार ने शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है। 


वीडियो में राजकुमार व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं पत्रलेखा रेड लहंगे में दिखाई दे रहे हैं। पत्रलेखा राजकुमार की तरफ बढ़ रही होती हैं तो वह उनके लिए सीटी बजाते हैं। पत्रलेखा कहती है- 'राज मैं तुम्हें पिछले ग्यारह सालों से जानती हूं. लेकिन मुझे लगता है जैसे मैं तुम्हें जिन्दगी भर से जानती हूं यही नहीं... ऐसा लगता है जैसे मैं तुम्हें जन्मों से पहचानती हूं।' आसपास का माहौल बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके बाद राजकुमार कहते हैं- 'सच कहूं तो 10-11 साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है जैसे मैंने अभी उन्हें डेट करना शुरु किया है। हम दोनों को एक दूसरे का साथ इतना अच्छा लगता है तो सोचा चलो शादी करते हैं।' इसके बाद दोनों एक-दूसरे के वरमाला डालते है और फेरे लेते हैं। इसके बाद राजकुमार पत्रलेखा की मांग में सिंदूर भरते हैं एक्टर लेडी लव से कहते है कि वे भी उनकी मांग में सिंदूर भरे, जिसके बाद पत्रलेखा भी थोड़ा सा सिंदूर लेकर उनकी मांग में लगा देती हैं। एक्टर की इस बात ने सबका दिल जीत लिया। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

बता दें राजकुमार और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली है। इन दिनों दोनों एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कपल एक-साथ काफी खुश है।  

Content Writer

Parminder Kaur