'बेशर्म रंग' के बाद अब Pathaan का दूसरा गाना रिलीज, Shahrukh का टशन देख उड़ जाएंगे होश

12/22/2022 12:23:23 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) खूब चर्चा में है। कुछ दिन पहले फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ था, जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ। इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' (song Jhoome Jo Pathaan) रिलीज कर दिया है। वहीं रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर छा गया है। फैंस को दीपिका और शाहरुख का अंदाज खूब पसंद आ रहा है। 

 

 

इस गाने को विशाल-शेखर की म्यूजिकल जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं कुमार के बोल के साथ इसे सुकृति और अरिजीत सिंह ने जीवंत किया है। बता दें कि पठान 25 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पिछले लंबे समय से बज बना हुआ है। फैंस शाहरुख को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं शाहरुख के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रॉहम भी अहम किरदार में हैं। 

 

वहीं रिलीज से 1 महीने पहले फिल्म को लेकर जमकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, हाल ही में फिल्म से शाहरुख और दीपिका का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है, जिसे लेकर कुछ धार्मिक संगठनों ने आपत्ती जताई है। गाने में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है। ऐसे में फिल्म को बैन करने की मांग हो रही है। लेकिन शाहरुख को पैंस को पूरा सपोर्ट मिल रहा है। 

News Editor

Deepender Thakur