रिलीज हुआ फिल्म ''पटाखा'' का पहला गाना, साफ दिखीं दों बहनों की नोकझोंक

8/29/2018 11:00:51 AM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'पटाखा' का पहला गीत 'बलमा' रिलीज हो गया है। इसमें दो बहनों की नोकझोंक दिखाई गई है। दोनों बहने एक दूसरे की बलमा को लेकर टांग खिंचाई कर रही हैं। दोनों दूसरे के बलमा को 'गुंडा', 'चोर उचक्का' और अपने को 'जिया चुरा लेने वाला' और नेक बताती दिख रही हैं। फिल्म में ये गाना उस वक्त दिखेगा जब एक बहन के संगीत का कार्यक्रम होता है। इसी दौरान ये दोनों बहनें गाना गाती हैं और ठुमके लगाती हैं। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और कंपोजर विशाल भारद्वाज हैं। रेखा भारद्वाज और सुनिधि चौहान ने इसे आवाज दी है। 'पटाखा' 28 सितंबर को रिलीज होगी।

 

 

Konika