''कुछ कुछ होता है'' के ''छोटे सरदार'' परजान दस्तूर ने थामा गर्लफ्रेंड डेल्ना श्रॉफ का हाथ, पारसी स्टाइल में कपल ने रचाई शादी

2/16/2021 10:49:55 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शादियों की खूब धूम मची है। एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स अपने जीवनसाथी के साथ शादी के बंधन में बंधते नजर रहे हैं। अब हाल ही में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का छोटा सरदार यानी परजान दस्तूर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड डेल्ना श्रॉफ का हाथ थाम लिया है। कपल शादी के बंधन में बंध चुका है। जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

 

शादी की तस्वीरें कपल के दोस्तों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टी की हैं। कपल ने ट्रेडिशनल पारसी स्टाइल में शादी रचाई। परजान दस्तूर अपनी शादी में व्हाइट कलर के आउटफिट में पारसी लुक में नजर आए। वहीं डेल्ना श्रॉफ व्हाइट कलर की हैवी साड़ी में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे संग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के गले में रेड एंड व्हाइट फूलों की वरमाला पहनी हुई है और कपल एक दूसरे को अंगूठी पहना रहा है। एक साथ कपल बेहद प्यारा लग रहा है और फैंस को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।


बता दें कपल ने पिछले महीने यानि 5 जनवरी को सगाई की थी, जिसकी तस्वीर परजान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।


काम की बात करें तो फिल्म 'कुछ कुछ होता है' परजान दस्तूर ने छोटे सरदार के किरदार से खूब लोगों का दिल जीता था। फिल्म में उनका एक डायलॉग 'तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ' डायलॉग काफी फेमस हुआ था, जो आम लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।

 

'कुछ कुछ होता है' के अलावा परजान 'मोहब्बतें', 'परजानिया' और 'कभी खुशी कभी गम' में भी छोटे किरदार निभाए हैं। साल 2009 में वह फिल्म 'सिकंदर' में लीड एक्टर के तौर पर नजर आ चुके हैं।

Content Writer

suman prajapati