B''Day Spcl: लव-अफेयर से लेकर गुमनाम मौत, जानें परवीन बाबी की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

4/4/2019 12:04:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की थी। बॉलीवुड में उनका जलवा था लेकिन एक दिन वो गुमनाम मौत की शिकार हुईं। परवीन 1976 से 80 के बीच वे इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं। तो चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बार में...

करियर 

परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली ख़ान बॉबी था। उन्होंने 1972 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी खूबसूरती और टैलेंटेड होने की वजह से उनको फ़िल्मों में काम मिल गया और इस तरह से साल 1973 की फ़िल्म 'चरित्रम' में वो पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आईं। 1974 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मजबूर' बॉबी की पहली हिट फ़िल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। परवीन ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स जैसे अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, धर्मेंद्र के साथ काम किया। परवीन ने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दीं।

लव-अफेयर

परवीन ने कभी शादी नहीं की। लेकिन वो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस का शादीशुदा स्टार्स के साथ अफेयर रहा। सिल्वर स्क्रीन पर परवीन जितनी पॉपुलर थींं लेकिन असल में वो उतनी ही तन्हा थीं। महेश भट्ट, डैनी और कबीर बेदी के साथ भी रहा। इसके अलावा उनकी अमिताभ बच्चन के बीच भी रिलेशनशिप की अफवाहें थीं। 

गुमनाम मौत

1983 में परवीन अपना फिल्मी करियर छोड़कर और भारत छोड़कर अमेरिका चली गईं थीं। कम उम्र में ही परवीन डायबिटीज की शिकार हो चुकीं थीं। 22 जनवरी 2005 को जब तीन दिनों तक परवीन ने अपने मुंबई के घर का दरवाज़ा रोज़ की तरह दूध और अखबार लेने के लिए नहीं खोला तो पुलिस को इन्फॉर्म किया गया। उसके बाद बेहद ही खराब हालातों में परवीन का शव उनके घर से बरामद किया गया था। 
 

Neha