रेमो डीसूजा से प्रभु देवा तक एेसे दिखते हैं इन कोरियोग्राफर्स के पार्टनर, देखें तस्वीरें

9/24/2017 11:37:24 AM

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्में डांस के बिना अधूरी सी लगती हैं। उसका एक अहम श्रय गानों की कोरियोग्राफी। बॉलीवुड की फिल्में फिल्मों में जितनी अहमियत गानों की होती है उतनी ही अहमियत डांस की भी है। आपने अभी तक बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर्स जैसे रेमो डिसूजा, फराह खान, गणेश हेगड़े के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी इनके पार्टनर्स को देखा है। हम आपको इनके पार्टनर्स के बारें में बताएंगे। 

रेमो डिसूजा-लिजेल

रेमो डिसूजा रेमो डिसूजा ने लिजेल से शादी की है जो पेशे से कॉस्टयूम डिजायनर हैं। बता दें रेमो दो बेटों ध्रुव और गबिरिल के पिता भी हैं। उन्होंने फिल्म ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी डांसिंग फिल्मों को रेमो ने डायरैक्ट किया है। इसके साथ ही रेमो कई डांसिंग शोज में भी जज रहे हैं। फिलहाल वो डांस प्लस 3 शो को जज कर रहे हैं।

PunjabKesari

श्रुति मर्चेंट- वैभव भंडारी

वैभवी मर्चेंट की छोटी बहन श्रुति मर्चेंट भी जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं। श्रुति मर्चेंट ने एक्टर वैभव भंडारी से शादी की है, जिन्हें आपने स्टार प्लस के धारावाहिक 'तेरे शहर में' देखा है। 

PunjabKesari
गणेश हेगड़े-सुनन्या

गणेश हेगड़े न सिर्फ एक कोरियोग्राफर हैं बल्कि एक सिंगर भी हैं। गणेश ने 5 जून 2011 को सुनन्या से शादी की थी। जिसको वो पिछले 6 साल से डेट कर रहे थे।

PunjabKesari

सलमान युसूफ खान- फैजा हरमन

सलमान डांस इंडिया डांस सीजन 1 के विजेता रह चुके हैं। सलमान ने रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी में भी काम किया। सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड फैजा हरमैन से शादी की थी।

PunjabKesari
अहमद खान-शाइरा खान

अहमद खान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म से की थी। अहमद ने शाइरा खान से शादी की, फिलहाल उनके दो बेटे हैं जिनका नाम अजान और शुभान है।

PunjabKesari

फराह खान- शिरीष कुंदर

फराह खान ने कोरियग्राफी के साथ एक्टिंग और डायरेक्शन भी किया है। फराह खान ने ‘मैं हूं ना’ से लेकर ‘ओम शांति ओम’ जैसी सफल फिल्मों को डायरैक्ट किया है। फराह खान ने शिरीष कुंदर के साथ शादी की थी। बता दें फराह ने 11 फ़रवरी 2008 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं।

PunjabKesari

गणेश आचार्य- विधि

गणेश ने 12 वर्ष की उम्र में कड़ी मेहनत कर डांस अकादमी खोली और 19 वर्ष की उम्र में वह एक बेहतरीन डांस कोरियोग्राफर बन गए। उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा में बतौर कोरियोग्रफर की शुरुआत 21 साल की उम्र में फिल्म ‘अनाम’ से की। उन्हें फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के गाने मस्तो का झुंड की बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। गणेश ने विधि से शादी की थी।

PunjabKesari

प्रभु देवा- राम लता

प्रभु देवा को शानदार कोरियोग्राफी के चलते 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रभु ने न सिर्फ कोरियोग्राफी की है बल्कि एक्टिंग और डायरैक्शन भी किया है। प्रभुदेवा की शादी राम लता से हुई है। उन्होंने शादी के बाद अपना नाम लता कर लिया था। इनके तीन बच्चे थे। जिसमे से एक की मृत्यु साल 2008 में कैंसर से हो गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News