पार्थ समथान के पिता का निधन, बीती रात करवाया था अस्पताल में भर्ती

4/19/2019 5:37:22 PM

मुंबई:टीवी एक्टर पार्थ समथान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इन दिनों पार्थ सीरियल कसौटी जिंदगी के में नजर आ रहे है। बीती रात ही उन्हें इस सीरियल के सेट से आनन-फानन में अस्पताल भागना पड़ा था। दरअसल, अचानक ही पार्थ के पिता की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें जल्दी-जल्दी में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब पार्थ के पिता का निधन हो गया है। पिता के अचानक चले जाने से पार्थ को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके पिता की मृत्यु का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। 

 

सूत्र ने एक वेब पोर्टल को बताया था कि बढ़ती उम्र के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जैसे ही पार्थ को पता चला कि उनके पिता मुबंई अस्पताल में भर्ती है, वह सेट से ही सीधे अस्पताल पहुंचे। खैर पार्थ के पिता के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है क्योंकि वह अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर ही रखते है। यहां तक की कई लोगों को उनका नाम तक भी नहीं पता है।

 

Konika