पूल...फेयरीटेल की सजावट.. सपने की दुनिया से कम नहीं है परमिश वर्मा की पत्नी का बेबी शावर, पिंक ड्रेस में गीत ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप
7/29/2022 10:53:18 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। परमीश वर्मा की पत्नी गीत ग्रेवाल प्रेग्रेंट हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। हाल ही में सिंगर ने प्रेग्नेंट पत्नी के लिए बेबी शावर पार्टी होस्ट की। इस पार्टी की तस्वीरें परमिश ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं जो इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। पहली तस्वीर में होने वाले मम्मी-पापा बेहद एक्साइटेड लग रहे हैं।
लुक की बात करें तो गीत पिंक कलर की ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। इस ड्रेस में गीत बेहद काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं परमिश ब्लैक सूट पहने हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में गीत पति परमिश की आंखों में खोई हुई हैं। वहीं सिंगर अपनी पत्नी को प्यार से निहार रहे हैं।
बाकी की तस्वीरों में पूल और इसके किनारे पर पेस्टल पिंक व ब्लू थीम्ड की सजावट देखी जा सकती है जो मन मोह लेने के लिए काफी है।
फेयरीटेल की सजावट से लेकर सुंदर टेडी वियर्स तक सब कुछ किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है।
यही नहीं इस दौरान ‘बेबी वी’ भी लिखा हुआ। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परमिश ने कैप्शन में लिखा-'हमारे सपने सच हो रहे हैं, भगवान दयालु हैं। लव यू बेब एंड बेबी वी।'
परमिश ने अप्रैल 2022 में पत्नी की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पत्नी गीत संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।'
परमिश वर्मा ने 21 अक्टूबर 2021 को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। परमिश ने गीत के साथ आनंद-कारज रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों अपने-अपने वेडिंग लुक में कमाल के लग रहे थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

कहां हुई चूक, कौन है हार का जिम्मेदार, 5 दिसंबर को कांग्रेस की अहम बैठक

Bad Luck को Good Luck में बदल देती है ये माला, 1 बार अवश्य पहन कर देखें

जयराम रमेश का दावा, चुनावी नतीजों से निराश नहीं, जल्द लोकसभा की चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे

BSP सुप्रीमो मायावती ने 4 राज्यों के नतीजों को बताया अचंभित करने वाला, बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक