पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी

4/19/2018 4:48:13 PM

जालंधरः पंजाबी के मशहूर गायक और डायरैक्टर परमीश वर्मा को कुछ अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को गोली मार दी थी। खबरों की मानें तो परमीश की हालत में अब सुधार है और उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच उनको सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

जानकारी मुताबिक पुलिस द्वारा परमीश को बाहर निकालने से पहले रात को अस्पताल के बाहर वाली सड़क को दोनों ओर से सील कर दिया गया था। कुछ समय के लिए यातायात रोक दी गई।

इसी दौरान पुलिस की गाड़ी अस्पताल से बाहर निकलती है और पीछे पीछे लाइन में फोर्टिस अस्पताल की एंबुलैंसिस निकलती हैं। पुलिस की गाड़ी दोनों एंबुलैसों को एस्कार्ट करते हुए पुलिस स्टेशन फेज-8 के आगे से निकलने वाली सड़क से निकाली गई।

भले ही पुलिस ने कानों कान किसी को खबर नहीं होने दी लेकिन पता चला है कि परमीश को उसके घर भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा उसकी सिकियोरिटी बढ़ा दी गई है।

बता दें कि परमीश पर जानलेवा हमला हुआ था जिस कारण वो घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उनको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां से उनको छुट्टी मिल गई है। जिस कारण कड़ी सुरक्षा में परमीश वर्मा को अस्पताल से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत की तलाश कर रही है।


 

Punjab Kesari