नवरात्रि पर घर आई लक्ष्मी: पापा बने परमीश वर्मा,'सदा' को बाहों में लिए एक्टर ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर

10/1/2022 8:28:10 AM

मुंबई:  'वर्मा हाउस' के घर से आखिरकार गुड न्यूज आ ही गई है। पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। परमीश की पत्नी गीत गरेवाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।नवरात्रि पर घर में नन्हीं लक्ष्मी आने पर कपल बेहद खुश है।  इस खुशखबरी को एक्टर ने इंस्टा के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। परमीश ने अपनी नन्हीं परी की प्यारी सी झलक शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी लाडली के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने न्यूबाॅर्न बेबी का नाम  'सदा' रखा है। शेयर की तस्वीर में परमीश अपनी नन्हीं परी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

मनमोहक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे 'सदा'अपने पिता के चेहरे को छूने के लिए अपनी छोटी सी बांहे फैला रही है। परमीश के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

 

तस्वीर को शेयर कर परमीश ने लिखा- 'और इसी तरह मैं ग्रह पर सबसे खुश आदमी बन गया, मेरी बेटी' 'सदा' 'ਸਦਾ ਸਦਾ ਸਦਾ ਸੁੱਖ ਹੋਵੇ' ।  वाहेगुरु जी मेहर करेयो ❤️🙏🏻।'' फैंस परमीश और उनकी बेटी की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही पिता बनने पर परमीश को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

परमिश ने अप्रैल 2022 में पत्नी की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पत्नी गीत संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @geetgrewalverma

परमिश वर्मा ने  21 अक्टूबर 2021 को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। परमिश ने गीत के साथ आनंद-कारज रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों अपने-अपने वेडिंग लुक में कमाल के लग रहे थे।

Content Writer

Smita Sharma