मां बनने के दो महीने बाद पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुईं पेरिस हिल्टन, व्हाइट मिनी ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक
3/14/2023 5:15:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड दिवा पेरिस हिल्टन दो महीने पहले ही एक बेटे फीनिक्स की मां बनी हैं। बेटे के जन्म के बाद अब एक्ट्रेस को पहली बार न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट किया गया, जहां न्यू मॉम अपने व्हाइट लुक से लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान 42 वर्षीय पेरिस व्हाइट मिनी ड्रेस के साथ मैचिंग कलर का कोट कैरी किए नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर कीं।
ग्लोसी लिप्स और खुले बालों से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
हाथ में मामा का डिजाइनर बैग कैरी किए पेरिस कैमरे के सामने स्टाइलिश पोज देती नजर आईं।
पेरिस हिल्टन ने जनवरी महीने में पति कार्टर रेम के बेटे का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। बेटे की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मां बनने की जानकारी फैंस को दी थी।