स्टाइलिश लुक में इवेंट में स्पाॅट हुईं पेरिस हिल्टन, कट आउट ड्रेस में 43 की हसीना ने दिखाया टोन्ड फिगर

4/25/2024 4:10:57 PM

लंदन: एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन अपने लुक्स को लेकर हमेशा की चर्चा में रहती हैं। हाल ही में हसीना लाॅस एजलेंस में हुए Tan-Luxe launch event में पहुंची। इस इवेंट में हसीना का स्टाइलिश और बोल्ड लुक देखने को मिला।

लुक की बात करें तो पेरिस हिल्टन पिंक कलर की कट आउट मिनी ड्रेस में नजर आईं। वह इस ड्रेस में अपना टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

इस ड्रेस के साथ हसीना ने मिनिमल मेकअप को चुना। पिंक शेड्स तो पेरिस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इवेंट में एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि पेरिस हिल्टन साल 2021 में कार्टर रीम से शादी की थी। इसी साल जनवरी में दोनों सरोगेट के जरिए ही एक बेटे के पेरेंट्स बने थे जिसका नाम फीनिक्स है।

 

वहीं 2023 में कपल ने सोरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने लंदन रखा था। एक्ट्रेस ने बीते दिनों ही लाडली के जन्म के लगभग 5 महीने बाद उन्होंने पेरिस को फैंस से रूबरू करवाया।


 

Content Writer

Smita Sharma