परफ्यूम लॉन्च के लिए इंडिया आई पेरिस हिल्टन का दिखा ट्रेडिशनल लुक, रेड शरारा सूट में एक्ट्रेस ने गिराई हुस्न की बिजलियां

10/21/2022 12:59:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अमेरिकी मॉडल पेरिस हिल्टन इन दिनों भारत में हैं। एक्ट्रेस अपने परफ्यूम लॉन्च के लिए इंडिया आई हुई हैं। बीते गुरुवार लॉन्च के दौरान हॉलीवुड दिवा का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। फैंस को पेरिस का ये लुक काफी पसंद आया। अब एक्ट्रेस की लॉन्च इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पेरिस हिल्टन रेड शरारा सूट गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

 

गले में नेकलेस और कानों में इयरिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

खुले बालों और चेहरे पर काला चश्मा लगाए और हाथ में परफ्यूम थामे एक्ट्रेस कैमरे के सामने झक्कास पोज दे रही हैं।

 

अक्सर बोल्ड लुक में नजर आने वाली पैरिस क इस लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।


बता दें, पेरिस हिल्टन दो दिन के लिए इंडिया की ट्रिप पर आईं थीं। आज (शुक्रवार) वह अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं।


 

 
 

Content Writer

suman prajapati