राघव चड्ढा से सगाई के बाद दिल्ली से मुंबई लौटीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- ‘अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं’

5/17/2023 1:54:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई आप AAP नेता राघव चड्ढा संग सगाई कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। गत शनिवार परिणीति और राघव ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति जगत से कई हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, राघव संग रिंग सेरेमनी के बाद अब एक्ट्रेस ने दिल्ली से मुंबई आ गई और वहां से लौटते हुए उन्होंने खास पोस्ट भी शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दिल्ली की एक तस्वीर भी शेयर की और साथ में लिखा– बाय बाय दिल्ली... मैं अपना दिल यहां छोड़कर जा रही हूं।" एक्ट्रेस के इस कैप्शन को देखकर साफ कहा जा सकता है कि वो अपने होने वाले दूल्हे राघव को बहुत मिस करने वाली हैं।


 PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई के बाद अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल इस साल अक्टूबर के आखिर में शादी रचा सकता है। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से शादी की कोई डेट सामने नहीं आई है।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News