प्रियंका की मम्मी संग बन ठनकर खूब नाचीं परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस की डीजे नाइट का अनदेखा वीडियो आया सामने

10/21/2023 5:35:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधी थी। महज दोनों दिनों में कपल की शादी को एक महीना पूरा होने जा रहा है। इसके बावजूद भी वह अपनी वेडिंग फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आए दिनों दोनों का कोई न कोई शादी का अनसीन वीडियो देखने को मिल जाता है। अब हाल ही में परीणीति का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी चाची यानी प्रियंका चोपड़ा की मम्मी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को फिल्मीज्ञान नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है परिणीति अपनी डीजे नाइट में चाची संग झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह शिमरी शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी चाची मधु चोपड़ा भी क्रीम कलर के सूट मे भतीजी संग डांस करती दिख रही हैं। फैंस को परी का ये डांस वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhruv Chopra (@dhruvchopra123)


बता दें, परिणीति चोपड़ा की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा वर्क कमिटमेंट के चलते शामिल नहीं हो पाई थीं। हालांकि, उनकी मम्मी मधु चोपड़ा ने अपनी भतीजी की शादी में पूरा रंग जमा दिया था।
 

Content Writer

suman prajapati