परिणीति चोपड़ा ने बेहद खास अंदाज में किया ''मिमी दीदी'' को बर्थडे विश, शेयर की ये अनसीन तस्वीर

7/18/2023 3:54:48 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच प्रियंका की कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और एक अनसीन फोटो भी शेयर की है। बता दें कि  प्रियंका अभी अपने पति संग लंदन में हैं, जहां उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन बेहद खास तरीके से होने वाला है।  

 

परिणीति चोपड़ा ने इस तरह किया प्रियंका को बर्थडे विश
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। इस प्यारी सी फोटो में प्रियंका लाइट ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और वह परिणीति के माथे का मांग टीका ठीक कर रही हैं। वहीं परिणीति भी अपनी बहन को बड़े प्यार से निहार रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में परिणीति ने लिखा "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिमी दीदी... सभी चीजें जो आपने की, उसके लिए थैंक यू! आई लव यू।"

बता दें कि 'सिटाडेल' के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्हाल इसकी शूटिंग लंदन में चल रही है। ऐसे में एक्ट्रेस के पति निक जोनस भी लंदन पहुंचे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार निक अपनी वाइफ बर्थडे बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करने वाले हैं। 

Content Editor

Varsha Yadav