सगाई के बाद मुंबई में सिंपल लुक में स्पॉट हुई परिणीति चोपड़ा, कैमरा देखते ही शर्म से लाल हुईं राघव की मंगेतर

5/31/2023 11:25:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। कपल की इंगेजमेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। सगाई के कुछ दिनों बाद अब बीते मंगलवार परिणीति को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आया। हसीना की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान राघव चड्ढा की मंगेतर परिणीति चोपड़ा व्हाइट सूट में बेहद सिंपल नजर आईं।

 

चेहरे पर काला चश्मा और लो पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया।

 

एक्ट्रेस का लुक भले ही सिंपल था, लेकिन उनके चेहरे का नूर और स्माइल सबका दिल जीत रही थी।

 

मीडिया का कैमरा चेहरे पर पड़ते ही एक्ट्रेस शर्म से लाल हो गईं और शरमाते हुए पोज देने लगीं। परी की ये तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।


बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 13 मई, 2023 को आप सांसद राघव चड्ढा संग दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी। अब ये कपल जल्द ही ही शादी के बंधन में बंधेगा। खबर है कि परिणीति और राघव इसी महीने अक्टूबर में शादी रचाएंगे।

 

Content Writer

suman prajapati