जिम आउटफिट में परिणीति का Swag, नियोन कलर ने लगाए खूबसूरती को चार चांद

6/19/2019 6:18:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म की तैयारियों में काफी बिजी है। इसके साथ-साथ परी अपनी लुक को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहती है। आए दिन परिणीति को जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। आज भी परिणीति को जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान उन्होंने नियोन जिम ब्रा के उपर व्हाइट जैकेट के साथ डार्क ग्रीन कलर की जैगिंग पहनी हुई थी।

 

 

इसी के साथ उन्होंने नियोन कलर के शूज पहने हुए थे। वहीं ब्लैक गॉगल्स उनकी लुक को चार चांद लगा रही थी।

 

 

इस आउटफिट में परिणीति का स्वैग देखने लायक था। इस समय उन्होंने मीडिया को कई पोज दिए। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय वह बैडमिंटन प्रैक्टिस के लिए खार जिम आई थी। 

 


बता दें परिणीति इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

 

 

इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।

 

 

इसमें उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में होंगे। 
 

Konika