बांद्रा में फैंड्स संग मस्ती करती दिखी परिणीति, डेनिम स्कर्ट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

3/2/2019 1:50:07 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। बीती शाम परिणीति को बांद्रा में स्पाॅट किया गया। इस दौरान वह व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम स्कर्ट में स्टाइलिश लुक में दिखी।

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए परिणीति ने पिंक जैकेट पहनी थी। परिणीति ने कैमरे से सामने कई पोज दिए। इतना ही नहीं इस दौरान परिणीति फैंड्स के साथ काफी मस्ती करती दिखी।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही केसरी में नजर आएंगी। फिल्म में वह अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा परिणीति ने फिल्म जबरिया जोड़ी में हैं। फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी हैं। फिल्म 17 मई को रिलीज होगी। 

Smita Sharma