बैडमिंटन प्रैक्टिस के लिए स्पाॅट हुईं परिणीति, स्किनफिट जैगिंग में यूं दिए पोज

7/6/2019 8:47:44 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इसके लिए वह खूब प्रैक्टिस भी कर रही हैं। शुक्रवार शाम इसी सिलसिले में बैडमिंटन क्लास के बाहर स्पाॅट हुईं।

इस दौरान परिणीति पिंक टाॅप और स्किनफिट जैंगिग में कूल लुक में दिखीं। इसके साथ शेड्स और खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

मिनिमल मेकअप और पिंक लिप ग्लाॅस उनके लुक को चार चांद लगा रहा है।

परिणीति ने इस दौरान व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए थे। इस आउटफिट के साथ उन्होंने बैग भी पकड़ा हुआ था।

 

हर बार की तरह उन्होंने मीडिया को देखकर स्माइल भी की और खूब पोज भी दिए गए। जिम के बाहर उनके कूल और स्टाइलिश अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही जबरिया जोड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

फिल्म की कहानी जबरन शादी करवाने की प्रथा पर आधारित है। इसके अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे। 


 

Smita Sharma