नीला आसमान, दूर तक फैला समंदर...पति को छोड़ गर्ल गैंग संग मालदीव की सैर पर निकलीं नई नवेली दुल्हन परिणीति

10/16/2023 12:45:54 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव राघव चड्ढा में अपने जीवन का प्यार मिला। एक समय था जब एक्ट्रेस कहती थी कि वह किसी राजनेता से कभी शादी नहीं करेगी लेकिन प्यार में तो हर कोई बदल जाता है। ऐसा ही कुछ परिणीति के साथ हुआ। उन्होंने आखिर में एक पाॅलिटिशियन को ही अपने जीवन साथी के रूप में चुना।  दो पूरी तरह से अलग-अलग क्षेत्रों से होने के बावजूद भी दोनों की जोड़ी खूबसूरत लगती है।  रागनीति जैसा कि उनके फैंस कहते हैं, शादी के बंधन में बंधने के बाद से सातवें आसमान पर हैं।

कपल ने  24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में अपने करीबियों के बीच शादी रचाई थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं अब परिणीति काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर पहुंच गईं हैं। परिणीति वेकेशन के लिए मालदीव गईं हैं जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं।

अब आप सोच रहे होंगे परिणीति राघव के साथ हनीमून पर गईं हैं तो आप गलत हैं। ये तस्वीरें परिणीति की हनीमून की नहीं बल्कि गर्ल्स ट्रिप की हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। इसकी जानकारी खुद परिणीति ने दी है। शेयर की तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में परिणीति अपना पिंक चूड़ा फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। तस्वीर में नीला आसमान, दूर तक फैला नीला समंदर दिख रहा है। परिणीति ने इस दौरान हाथ में चाय का कप थाम रखा है।

 

इसके अलावा एक और तस्वीर परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें उस रेजॉर्ट के बाहर की झलक है जहां वो ठहरी हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने लिखा-ये पति के साथ हनीमून ट्रिप नहीं है बल्कि गर्ल्स ट्रिप है। 

मालदीव जाने से पहले परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक भी किया। अपने न्यूली वेड लुक से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

 


 

Content Writer

Smita Sharma