सगाई से पहले परिणीति-राघव ने गुरुद्वारे में की अरदास, गुरु की हजूरी में बैठी एक्ट्रेस को देख पिता की आंखों में छलक पड़े आंसू

5/18/2023 4:35:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा 13 मई को ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए हैं। बीते शनिवार कपल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। दोनों की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की कुछ और अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।


 

PunjabKesari
परिणीति चोपड़ा ने सगाई की अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा-अरदास • अकाल तख्त साहिब के इकलौते जत्थेदार, सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति का मतलब हमारे लिए सब कुछ था। 

PunjabKesari


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव गुरु की हजूरी में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों पाल्थी लगाकर बैठे बेहद खुश लग रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वे दोनों हाथ जोड़ जत्थेदार से आशीर्वाद लेते भी नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक फोटो में देखा जा सकता है कि बेटी की सगाई में परिणीती के पिता पवन चोपड़ा की आंखें नम हो गईं। वह रूमाल से अपने आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


परिणीति-राघव की इन तस्वीरों पर एक बार फिर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

&nbs

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra


बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई काफी धूमधाम से हुई। कपल के इस फंक्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News