परिणीति चोपड़ा ने शेयर की पहले बर्थडे की क्यूट तस्वीर, फैंस बोले ''एक साल के बच्चे के पूरे दांत नहीं होते झूठ मत बोलो''

12/21/2020 10:40:17 AM

मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट तस्वीर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।


परिणीति ने अपने बचपन की बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। परिणीति ने बताया ये तस्वीर उनके पहले बर्थडे की है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इतने सारे दांत पहले जन्मदिन पर'। एक ने लिखा- पहले जन्मदिन तक पूरे दांत नही होते झूठ मत बोलो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक साल के बच्चे के इतने दांत कब से होते हैं'। 


काम की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था। अब एक्ट्रेस साइना नेहवाल की बायॉपिक और ब्रिटिश फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक में काम करती नजर आएंगी।

Parminder Kaur