रेड पैंट सूट में परिणीति चोपड़ा का फोटोशूट, एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज ने जीता फैंस का दिल

1/29/2022 2:54:38 PM

मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


लुक की बात करें तो परिणीति रेड पैंट सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

 

इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है। परिणीति की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार फिल्म 'साइना' में देखा गया था।

अब एक्ट्रेस रिभु दासगुप्ता की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस शो 'हुनरबाज' को जज कर रही है। 

Content Writer

Parminder Kaur