Maldives Trip: एक बार फिर परिणीती ने ग्लैमरस तस्वीरों से खींचा फैंस का ध्यान, व्हाइट अटायर में समंदर किनारे दिए कातिलाना पोज

9/24/2021 11:19:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव वेकेशन पर हैं। वहां से वह लगातार अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों पर कहर ढा रही है। हाल ही में एक बार फिर परिणीति ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ाया है। आईए डालते हैं एक नजर एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर...


 

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति व्हाइट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

 

एक्ट्रेस नीले समंदर के किनारे सोफे वाले झूले पर बैठी एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

वहीं अन्य तस्वीरों में वह रेत के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। हर तस्वीर में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जो फैंस को खूब भा रहा है।


वर्कफ्रंट पर, इस साल एक्ट्रेस को 'संदीप और पिंकी फरार', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'साइना' जैसी तीन फिल्मों में देखा गया है, जिसमें एक्ट्रेस का बेहतरीन अंदाज देखने को मिला।  

Content Writer

suman prajapati