अनुपम खेर संग जुहू बीच की सफाई करने पहुंची परिणीति चोपड़ा, हाथों में गल्वस पहन कचरा उठाती आईं नजर

9/10/2022 1:40:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने लुक्स और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली परिणीति बेहद पर्यावरण प्रेमी हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि सामने आई उनकी तस्वीरें बयां कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को कुछ स्टार्स के साथ मुंबई के जुहू में बीच की सफाई करते देखा गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं।


 

 

वह दिग्गज एक्ट्रेस अनुपम खेर के साथ बीच क्लीनिंग करती नजर आ रही हैं।

 

इस दौरान वह हाथों में गल्वस पहने बीच किनारे कचरा उठाती दिख रही हैं।

 

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।

 


काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म साइना में देखा गया था। इसके बाद अब उनके पास उंचाई और कैप्सूल गिल जैसी फिल्में हैं।

Content Writer

suman prajapati