प्रियंका चोपड़ा को लेकर परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

7/13/2019 12:02:31 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणीति बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जबरिया जोड़ी में नज़र आएगी। फिल्म ‘जबरिया जोड़ी' में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। 

परिणीति का कहना है कि वह बॉलीवुड में कभी ‘देसी गर्ल' का तमगा हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगी, क्योंकि उस पर सिर्फ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा का हक है। जानकारी के लिए बता दें फिल्म ‘दोस्ताना' के गीत ‘देसी गर्ल' में प्रियंका ने अपना जलवा बिखेरा था, जिसके बाद से ही उन्हें बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल' कहा जाता है।

परिणीति की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी' के एक गीत लॉन्च के दौरान उनके देसी अवतार की काफी तारीफ की गई। पत्रकारों ने जब उनसे बॉलीवुड की दूसरी ‘देसी गर्ल' बनने की राह पर चलने का सवाल किया तो, परिणीति ने कहा, ‘‘ मैं क्या कह सकती हूं? मुझे लगता है कि विश्व में, फिल्म जगत में केवल एक देसी गर्ल हो सकती है। मैं उनसे (प्रियंका चोपड़ा) मुकाबला करने की कोशिश भी नहीं करूंगी।'' फिल्म दो अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Pawan Insha