शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर परिणीति चोपड़ा ने रखी ये शर्त

7/8/2019 1:57:56 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल इन दिनों परिणीति चोपड़ा, सायना नेहवाल की फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग कर रही हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा के ट्विटर पर सवाल जवाब के एक सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे सवाल किया कि क्या परिणीति शाहिद कपूर के साथ काम करना चाहेंगी? इस पर परिणीति ने कहा कि वह जरूर शाहिद के साथ काम करना चाहेंगी और वह उम्मीद करती हैं कि उन्हें साथ में अच्छी स्क्रिप्ट मिले। यानि कि वह शाहिद के साथ काम जरूर करेंगी बेशर्ते उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी मिले। 

बता दें कबीर सिंह की जबरदस्त सफलता से शाहिद कपूर काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता में भी काफी उछाल आया है।

परिणीति अपनी हॉलीवुड फिल्म के अलावा सायना नेहवाल की बायोपिक और ‘जबरिया जोड़ी' को लेकर चर्चा में है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परिणीति की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके अलावा परिणीति एक हॉलीवुड फिल्म के ऑफिशियल हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही हैं। 

Pawan Insha