बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए खूब पसीना बहा रही है परिणीति चोपड़ा

10/4/2019 2:25:25 AM

मुंबईः बी टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में आने वाली फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग खत्म कर लंदन से वापस भारत लौट आई हैं। इस बाद परिणीति इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए परिणीति खूब मेहनत कर रही हैं। जी हां, इस फिल्म के लिए परिणीति खूब पसीना बहाती नज़र आ रही है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा - ये आजकल मैं हूं. हर रोज. हर समय।

लंदन से आने के बाद परिणीति ने बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहती हैं।

Pawan Insha