लंदन में दाल-रोटी देख  छलके परिणीति चोपड़ा के आंसू, चार महीने बाद मिला इंडियन फूड

7/21/2021 11:42:51 AM

मुंबई: इंडियन कितना ही कुछ क्यों न खा ले लेकिन उसे असली संतुष्टि दाल- रोटी से ही मिलती है। ऐसा ही कुछ हाल बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा है। परिणीति को जैसे ही लंदन में इंडियन खाना मिला वह भावुक हो गईं। दरअसल, परिणीति लंबे समय से अपने घर नहीं लौटी हैं। पहले वे तुर्की में थीं और फिलहाल वे अपनी बहन प्रियंका चौपड़ा के साथ लंदन में मजे कर रही हैं।

लगभग चार महीने बाद परिणीति को सामान्य भारतीय खाना मिला है जिसे कि देखते ही वे इतनी ज्यादा भावुक हो गईं कि वे अपने आसुओं को तक नहीं रोक पाई और उन्होंने जी भरकर खाना खाया।इस दौरान की तस्वीरें उन्होंमे इंस्टा पर शेयर की हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि परिणीति के सामने टेबल पर ढेर सारा खाना दिख रहा है जिसमें दाल, रोटी, चावल, सब्जी आसानी से देखे जा सकते हैं और इन चीजों के साथ ही जो एक सबसे महत्वपूर्ण बात इस तस्वीर में ध्यान देने योग्य है, वो है परिणीति की मुस्कराहट वे भारतीय खाना पाकर बहुत खुश हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

 

तस्वीरों के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा-'मैं मार्च के बाद से भारत नहीं गई हूं और कल रात दाल, रोटी और चावल ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मुझे यह घर जैसा फील कराने के लिए थैंक्यू @copperchimney_uk... जब आप किसी चीज से दूर होते हैं तब ही उसकी अहमियत समझ पाते हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली हैं। उन्होंने लंदन में फाइजर वैक्‍सीन लगवाई। इसके साथ पोस्‍ट में परिणीति चोपड़ा ने बहन प्रियंका चोपड़ा को टैग किया जिन्‍होंने पिक्‍चर्स क्‍लिक की थीं।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा परिणीति की इसी साल तीन फिल्‍में 'संदीप और पिंकी फरार', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'साइना' रिलीज हुईं हैं। 

Content Writer

Smita Sharma