जूता चुराई की रस्म के लिए परिणीति ने मांगे थे करोड़ों, लेकिन जीजू निक से मिले कुछ लाख

12/5/2018 11:35:28 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस  हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वहीं 4 दिसंबर को निकयंका ने अपनी शादी का पहला वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित किया, जहां दोनों ने मीडिया से मुलाकात की और साथ मिलकर खूब पोज दिए। हाल ही में अब प्रियंका की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।

जूता छुपाई में परिणीति चोपड़ा को मिले इतने लाख

खबरें सामने आ रही हैं कि निक ने जूता छुपाई में परिणीति को 5 लाख रुपए दिए हैं. ये खबर वायरल होने के बाद परिणीति ने सच्चाई बताते हुए ट्वीट किया है। वहीं परिणीति ने ट्वीट कर कहा कि जो भी लोग जूता छुपाई में मिले पैसों पर अटकलें लगा रहे हैं-आपको कुछ नहीं पता है।

बस यही कह सकती हूं कि आप लोग गलत हैं। हाहाहा। निक उससे ज्यादा क्रेजी थे। कोई शब्द नहीं हैं। निक ने हमें शॉक्ड कर दिया। परिणीति के ट्वीट की बात करें तो हम यही कहेंगे कि उन्हें 5 लाख से भी ज्यादा अमाउंट दिया है जिसकी वजह से एक्ट्रेस शॉक्ड हो गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि निकयंका की शादी से पहले एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि वो जीजू निक से जूता छुपाई के लिए 37 करोड़ रुपये मांगेंगी।

रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए नरेंद्र मोदी

जोधपुर में शाही शादी रचाने के बाद निकयंका ने मंगलवार को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में परिवार वाले ही शामिल थे और पीएम नरेंद्र मोदी खास मेहमान बनकर शामिल हुए। कपल के साथ नरेंद्र मोदी की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं जिसमें वह निकयंका के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

People मैग्जीन के कवर पर दिखे निकयंका

इंटरनेशनल मैगजीन People ने जारी की। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक ने इस इंटरनेशनल मैगजीन के लिए अपनी तस्वीरें बेची हैं जिसके लिए उन्होंने 17 करोड़ रुपये लिए हैं।



दो रीति-रिवाज से हुई निकयंका की शादी 

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। 

मुंबई में भी होगा दूसरा रिसेप्शन

दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद निकयांका मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे। बताया जा रहा है कि निकयंका मुंबई में रिसेप्शन पार्टी 15 यां 16 को आयोजित करेंगे। इस रिसेप्शन में बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इस रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आईं।

 

 

 

 


 

Neha