पर्सनल लाइफ को लेकर परिणीति का खुलासा- सैफ अली खान थे पहले क्रश, 18 की उम्र में किया First Kiss

3/1/2021 12:07:43 PM

मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच परिणीति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है।


परिणीति का ये वीडियो नेटफिलक्स के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने Do You Remember चैलेंज लिया है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। परिणीति से पूछा गया कि उन्होंने आखिरी मैसेज किसे किया था, इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा- अपनी मैनेजर नेहा को किया था। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इससे आगे परिणीति ने अपनी डेट के बारे में बताते हुए कहा- 'मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। मूवी देखते और खाना ऑर्डर करके साथ में खाते थे।' परिणीति ने यह भी बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश हैं।


बता दें परिणीति की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। रिभू दासगुप्ता ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।


 

Content Writer

Parminder Kaur