मांग में सिंदूर...मिनिमल मेहंदी..सेक्विन रोसेट ब्लश साड़ी..रिसेप्शन पार्टी में कुछ यूं सजी थीं परिणीति, पति की बाहों में बाहें डाले दिए पोज

10/21/2023 11:18:36 AM

मुंबई: परिणीति चोपड़ा की शादी का जश्न किसी फेरीटेल से कम नहीं था। परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को अपने जीवन के प्यार राघव चड्ढा से उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की। कपल की शादी के बाद कई खबरें आई थीं कि वे 3 रिसेप्शन पार्टी देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कपल ने शादी के बाद उदयपुर में रिसेप्शन दिया जिसकी तस्वीरें अब सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया है।

लुक की बात करें तो नई नवेली दुल्हन उस समय क्रिस्टल सेक्विन से सजी रोसेट ब्लश साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। परिणीति ने अपने लुक को एक कंट्रास्टिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया, जिसे कंधे पर पिन किया हुआ था। इस हैवी एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे को उन्होंने एक कंधे पर पिन किया हुआ था।

 

एमरल्ड नेकपीस के साथ सटल मेकअप उनके लुक को चार चांद लगा रहा है। पिंक चूड़ा और मांग में सजा सिंदूर परिणीति के लुक को परफेक्ट बना रहा है।हाथों में मिनिमल मेहंदी और नई नवेली दुल्हन वाले इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहा हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं राजीव ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिख रहे हैं। 

बता दें कि परिणीति इन दिनों अपनी गर्लगैंग के साथ मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस ट्रिप से जुड़ी तस्वीरें परिणीति आए दिन इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। 

हमें परिणीति का रिसेप्शन लुक बहुत पसंद आया! नई दुल्हनों के लिए यह लेटेस्ट फैशन है। आप क्या सोचते हैं?

.

Content Writer

Smita Sharma