सगाई के बाद हाथों में हाथ थाम परिणीति-राघव ने मीडिया को दिए पोज, एक साथ लवबर्ड्स में दिखी गजब केमिस्ट्री

5/14/2023 3:40:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को आप नेता राघव चड्ढा संग सगाई करके अपने रिश्ते पर मुहर लग दी है। बीते शनिवार कपल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। रिंग सेरेमनी के बाद लवबर्ड ने मीडिया के सामने आकर एक-दूजे संग रोमांटिक पोज भी दिए। अब दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रिंग सेरेमनी के बाद परिणीति अपने मंगेतर राघव संग मीडिया के सामने आई और दोनों ने एक दूजे संग हाथों में हाथ थाम रोमांटिक पोज दिए। एक साथ दोनों बेहद खुश दिखे और पॉवर कपल गोल्स भी देते नजर आए।


इस दौरान परिणीति ऑफ व्हाइट प्लाजो सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया।

 

माथे पर टीका, कानों में झूमके और खुले बालों से अपने लुक को कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में परिणीति बेहद गॉर्जियस लगीं।


वहीं राघव चड्ढा भी अपनी लेडीलव संग मैचिंग किए कुर्ता पैजामा में काफी स्मार्ट दिखे। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों को सगाई के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।


बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में सगाई हुई। बताया जा रहा है कि कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी में 150 मेहमान शामिल हुए। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का भी नाम शामिल हैं। 

 
 

Content Writer

suman prajapati