Pics: ट्रेंडी लुक में छाईं परिणीति चोपड़ा, एयरपोर्ट पर यूं दिए पोज

11/10/2019 4:00:28 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते दिनों गोवा में क्वालिटी टाइन स्पेंड कर रही थीं। इस दौरान की तस्वीरें परिणीति ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की हैं। वहीं अब परिणीति मुंबई लौट आईं हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

इस दौरान परिणीति व्हाइट टाॅप के साथ पीच कलर के पैंट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने पीच कलर का ब्लेजर कैरी किया है। मिनिमल मेकअप, शेड्स, पिंक ग्लाॅस उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने एक हाथ में पर्स और दूसरे में गिलास थाम रखा था। एयरपोर्ट पर परिणीति का स्वैग देखते ही बन रहा है। मीडिया पर नजर पड़ते ही परिणीति ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। परिणीति की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वारल हो रही हैं। फैंस परिणीति की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि परिणीति इंडस्ट्री में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थीं, लेकिन आज उनका नाम हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद परिणीति ने न केवल अपने वेट को कम किया बल्कि उनकी एक्टिंग और फैशन के भी सब दीवाने हैं। 

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति इन दिनों साइना नेहवाल की बॉयोपिक में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसके अलावा परिणीति 'द गर्ल ऑन द ट्रेन','भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में हैं।  

Smita Sharma