स्टनिंग लुक में अंधेरी में स्पाॅट हुईं परिणीति चोपड़ा, शाॅर्ट्स में फ्लाॅन्ट की टोन्ड लेग्स

1/23/2024 5:02:18 PM

मुंबई: परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की जोड़ी बॉलीवुड के आईटी कपल्स में से एक है। परिणीति ने बीते साल 24 सितंबर को आप नेता राघव चड्ढा से शादी रचाई थी। शादी के बाद से यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करता रहा है। वहीं आज (23 जनवरी) को परिणीति को अंधेरी में स्पाॅट किया गया।

इस दौरान 'मिसेज चड्ढा' का स्टनिंग लुक देखने को मिला। आउटिंग के लिए परिणीति ने ऑल व्हाइट लुक को चुना।

 

लुक की बात करें तो परिणीति ने व्हाइट स्वेटर टाॅप और शाॅर्ट्स पेयर किए थे। मुंबई की सड़कों पर परिणीति अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही थी।

मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, ब्लैक शेड्स परिणीति के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो परिणीति को हाल ही में सर्वाइवल थ्रिलर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला फिल्म में नजर आएंगी है। यह फिल्म 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Content Writer

Smita Sharma