सगाई के लिए राघव संग दिल्ली रवाना हुईं परिणीति, गोरे मुखड़े पर काला चश्मा और रेड सूट में गजब की खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

5/9/2023 3:36:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दोनों को लेकर अपडेट सामने आया था कि राघव-परिणीति 13 मई (शनिवार) को सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों ही शामिल होंगे। इन सब खबरों के बीच अब दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में इस कपल को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा इस दौरान रेड कलर के प्लाजो सूट में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। चेहरे पर काला चश्मा और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखा है। वहीं राघव चड्ढा इस दौरान ब्लैक शर्ट और ऑफ व्हाइट पैंट में स्मार्ट लग रही हैं। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है।

खबरों की मानें तो परिणीति और राघव इस साल अक्टूबर तक शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।फिलहाल 13 मई को कपल की सगाई होने वाली है।


बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा लंबे समय से एक दूसरे को जनते है दोनों ने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई की थी। उन्हें पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट और वहीं के एक रेस्तरां में साथ देखा गया था। आप सांसद संजीव अरोड़ा ने पिछले महीने कहा था कि दोनों जल्द शादी कर रहे हैं। 


 

Content Writer

suman prajapati